गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अहमदाबाद में पुलिसकर्मी ने पत्नी, पुत्री के साथ की आत्महत्या

अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद शहर के सोला क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने पत्नी और पुत्री के साथ बुधवार को सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दीवा हाइट्स निवासी पुलिस कांस्टेबल कुलदीपसिंह भ. यादव (35) अपनी पत्नी रिद्धिबेन (28) और पुत्री आकांक्षा (2) के साथ आज तड़के दीवा हाइट्स की 12वीं मंजिल से कूद गया।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वह वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर पांच साल से कार्यरत था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *