गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड : दुमका से विदेशी पिस्तौल बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार

दुमका : झारखंड में दुमका जिला पुलिस ने सरैयाहाट थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर विदेशी पिस्तौल बरामद किया है।
सरैयाहाट के थाना प्रभारी विनय कुमार ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापामारी के क्रम में पुलिस ने बीती रात जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाबुडीह गांव के रहने वाले इरफान अंसारी और चरकापाथर निवासी राजेश नाम के दो अपराधियों को झारखंड मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में पुलिस ने दो विदेशी स्वचालित पिस्तौल, कुछ कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया।
श्री कुमार बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 392 एवं 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25ए, 25(1-ए) के तहत कांड संख्या 64/2022 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *