गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद मांझी के निधन पर जताया शोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री श्री मांझी ने भाेजपुरी नृत्य संगीत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्हें वर्ष 2017 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मनित किया गया था। उन्हें पिछले वर्ष पद्मश्री सम्मान मिला। उनके निधन से नृत्य, कला एवं संस्कृति विशेषकर नृत्य संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *