गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनोहर लाल 18 सितंबर को सिरसा में लगाएंगे जनता दरबार

सिरसा : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 सितंबर को सिरसा पहुंचेंगे और इस दौरान वह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
श्री गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के 18 सितंबर को सिरसा दौरा कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वह जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे और अपने विभाग से संबंधित आने वाली समस्याओं और शिकायतों का निवारण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *