गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक युवक का शव पुलिस ने किया बरामद

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौक के पास से आज एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान शहर के करौंदी निवासी विवेक राठौर (27) के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच पडताल के अनुसार उसकी मौत किसी नशीले पदार्थ के सेवन के कारण हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया है कि विवेक नशा करने का आदी हो चुका था। उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए ले जाने वाले थे। इसी बीच आज उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *