गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में आज ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्माराम 40 वर्ष आपने दैनिक काम के लिए घर से निकला था। देवला के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
सूचना पर 108 एम्बूलैंस ने उसको बेकरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसको उदयपुर रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *