गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस और ट्रेलर की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 10 लोग घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में रतनपुर मार्ग पर एक निजी बस और ट्रेलर की आमने सामने की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल देर रात कोनी थाना क्षेत्र में बिलासपुर-रतनपुर राजमार्ग पर सेंदरी वायपास के पास यात्रियों से भरी बस और कोयला लोड ट्रेलर के बीच जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में ट्रेलर के अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट जाने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई और 10 बस यात्री लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के समय ट्रेलर कोयला लेकर बेलमुंडी जा रहा था, जबकि बस कोरबा की ओर जा रही थी।
इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *