गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में धूमधाम से मनाया गया मच्छल मेला

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों और भारतीय सेनाओं द्वारा पहली बार मच्छल मेला का आयोजन गांव के मैदान में किया गया है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि मेला का आयोजन कुपवाड़ा के सीमांत कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मच्छल गांव क्रिकेट मैदान में किया गया। ग्रामीणों और सेनाओं ने सभी कार्यक्रमों का आयोजन और संचालन किया। मच्छल मेले के मुख्य अतिथि वज्र संभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग थे।
इस अवसर पर सेना और नागरिक प्रशासन के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गांव के प्रतिनिधियों द्वारा मच्छल स्टेडियम के शिलान्यास के अनावरण के साथ हुई।
समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस आयोजन की मुख्य विशेषताएं मुंबई की एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नर्तकी पृथिका सिमानी का प्रदर्शन, मेरी जिंदगी फीमेल रॉक बैंड द्वारा संगीतमय प्रदर्शन, आबिद अली द्वारा संगीत कार्यक्रम और सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन की मंडली द्वारा नृत्य प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया। इस क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में आनंद और उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पहले यह मेला केवल सेना की ओर से आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार पहली बार सेना ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इसका आयोजन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *