गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाले में डूबने से दो वर्षीय अबोध बालक की मौत

उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम कोड़ार गांव में आज दोपहर घर के सामने बने नाले में गिरने से दो वर्षीय अबोध बालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कोड़ार में वार्ड नं 4 निवासी प्रभुदयाल का पुत्र 2 वर्षीय बाबूलाल की नाले में डूबने से मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि दो वर्षीय मृत अबोध बाबूलाल जो कि अपने घर के बाहर खेल रहा था और उसका पांव फिसलने से वह घर के सामने बने नाले में जा गिरा, जब तक उसे निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *