गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दक्षिण भारतीयों की पहली पंसद बने रणवीर सिंह

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड् (एसआईआईएमए) से सम्मानित किया गया है। वह दक्षिण भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेता के रूप में उभरे हैं।
इस अवसर पर अभिनेता रणवीर ने कहा, “हमें भारत की विविधता पर गर्व है जो हमारे देश के फिल्म उद्योग को समृद्ध और गतिशील बनाता है। मैं एक कलाकार होने के नाते, जो सही है वही काम करना पसंद करता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है और ऐसे ही आनंद लेते हुए जिंदगी बिताना चाहता हूं। अब हम ऐसे समय में हैं जहां लोगों की सोच आसमां छू रही हैं, जो विभिन्न भाषाओं में अद्भुत कहानियों को स्वीकार कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि उन्हें अपना देश पसंद है जहां हर राज्य की संस्कृति में इतनी समृद्धि और जीवंतता है और यह आपसी प्यार को बढ़ाता है। उन्होंने कहा,“ आज आप सभी का प्यार और स्वीकृति पाकर आनंनदित हूं। सभी का दिल से धन्यवाद।”
बॉलीवुड अभिनेता अगली बार रोहित शेट्टी की इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म सर्कस और करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *