जयपुर : राजस्थान के कई जिलों में गो वंश में फैली लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए प्रदेश में 40 लाख पशुओं को टीके लगाये जायेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में अब तक आठ लाख 15 हजार पशुओं को गोट पॉक्स टीका लगाया जा चुका है। पशुओं को टीके लगाने के लिए 25 लाख वैक्सीन और मंगाई जा रही है।
पशुओं को लगाये जाने वाली वैक्सीन में मानको के अनुरुप नहीं होने से हरियाणा की वैक्सीन पर रोक लगा दी गई हैं।
इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार सतर्क हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस मामले में समय समय पर समीक्षा बैठकें की और इस पर नजर बनाये हुए है वहीं पशुपालन विभाग भी मुस्तैद है और दो दर्जन से अधिक जिलों में पशुओं में टीकाकरण किया गया है।
राजस्थान में लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए 40 लाख पशु टीके लगाये जायेंगे
