गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटेल ने मूंग उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

भोपाल : मध्यप्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले में ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम गाडरापुर में कृषक राजेश के खेत में सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया। श्री पटेल ने ग्राम सोनखेड़ी में मूंग उपार्जन केन्द्र श्रीराम वेयर-हाउस का निरीक्षण भी किया। श्री पटेल ने गाडरापुर में कृषक राजेश की फसल को देख कर प्रसन्नता व्यक्त की और खेती में परिश्रम करने के लिये बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्री पटेल ने कहा कि आज भी कृषि भारतीय अर्थ-व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। कृषक हमारे अन्नदाता और जीवनदाता हैं।
श्री पटेल ने ग्राम सोनखेड़ी में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केन्द्र श्रीराम वेयर-हाउस का निरीक्षण कर किसानों के लिये किये गये प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने तुलाई व्यवस्था को भी देखा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसानों को उनके खून-पसीने की कमाई का पूरा वाजिव दाम देने के लिये सरकार कृत-संकल्पित है। उपस्थित किसानों ने उनके हित में किये जा रहे कार्यों के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री श्री पटेल का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *