खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भील गांव के समीप ट्रक और निजी यात्री बस की भिड़ंत में बस चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। कसरावद के थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवेल ने बताया कि आमने-सामने हुई टक्कर में बस चालक कमल सिसोदिया समेत 11 लोग घायल हो गए। बस चालक वाहन में बुरी तरह से फंस गया था जिसे निकालकर अन्य घायलों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के दौरान ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिसके चलते सड़क पर ईंधन और आयल फैल गया। इसके बाद फिसल रहे वाहनों को रोका गया और सड़क साफ कराने के बाद यातायात को सुचारु किया गया। वाहनों को सड़क से हटा रही क्रेन का तार टूट जाने के चलते खाली बस फिर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि इसकी चपेट में कोई भी व्यक्ति नहीं आया।
ट्रक व बस की भिड़ंत में 11 घायल
