गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली में रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल

curruption by lady officer

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने एक लेखपाल को हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ कर जेल भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की बरेली शाखा के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लेखपाल पुरुषोत्तम गंगवार ने स्थानीय ठेकेदार हरीश कुमार राठौर से हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिये 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने बरेली स्थित पीलीभीत बाईपास संजय नगर मोड़ पर 06 हजार रुपये घूस लेते पकड़ लिया। सिंह ने बताया कि टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना इज्जतनगर में सोमवार देर रात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। गंगवार को मंगलवार सुबह जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी हरीश कुमार राठौर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी। शिकायत के अनुसार राठौर रिलायंस कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 15 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल पुरुषोत्तम गंगवार ने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद 06 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। राठौर की शिकायत पर जिलाधिकारी की अनुमति से भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने गंगवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सोमवार देर शाम धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *