गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी का मकान तोड़ा गया

भोपाल : भोपाल के एक निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी का आज यहां शाहपुरा क्षेत्र में स्थित अवैध रूप से बनाया गया मकान प्रशासनिक टीम की निगरानी में तोड़ दिया गया। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर प्रशासनिक दल बिला बांग स्कूल के बस चालक के शाहपुरा क्षेत्र में स्थित मकान पर पहुंचा और परिजनों से मकान खाली कराने के बाद उसे तोड़ दिया गया। यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया था। आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कलेक्टर ने बिला बांग स्कूल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म की घटना के प्रकाश में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों में बच्चों खासतौर से बालिकाओं के संरक्षण के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि बसों में महिला स्टाफ की तैनाती निश्चित रूप से की जाए और बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होना चाहिए। बसों के अंदर की गतिविधियों की रिकार्डिंग भी आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
कलेक्टर ने कहा है कि बच्चों और बालिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है और इसमें लापरवाही सामने आने पर प्रबंधन की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *