गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी दिवस की समस्त देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार हिन्दी भाषा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने हिंदी दिवस के अवसर पर निवास स्थित सभागार में देश और प्रदेश के हिंदी साहित्यकारों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हिंदी के क्षेत्र में दिए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आइए, हिंदी दिवस पर हिंदी के विकास एवं प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *