गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

अजमेर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सेन्ट्रल वेस्ट जोन के छह राज्यों दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में शुभारम्भ हुआ। मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने शिविर का शुभारंभ मॉं सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर का मकसद किसानों को आत्मनिर्भर बनाये जाने की दिशा में चिंतन-मनन करना है। शिविर में कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषग्य भाग ले रहे है।
उद्घाटन सत्र में मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री डा. शम्भूकुमार, अनिल वनडे , राजस्थान प्रभारी रामनरेश तिवारी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादरनगर हवेली, दमन दीव से मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। शिविर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां भी शिरकत करेंगे। पुष्कर विधायक एवं मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश रावत तथा अजमेर मोर्चे के जिलाध्यक्ष करतार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिविर में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *