गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से किसान की मौत

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के गढौली हार गांव के एक खेत में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल जब जयप्रकाश तिवारी खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गयी।
उधर, जिले के मैहर थाना क्षेत्र के कांसा गांव मे आज एक पुराने कच्चे मकान का कुछ हिस्से गिरने से जहां मलबे मे दब जाने के कारण पांच भैसों की मौत हो गयी। वहीं, सुबह भैसों को भूंसा चारा देने गयी दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं।
एक अन्य घटना सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के नकैला गुठहा गांव में घटित हुयी, जहां एक महिला की मौत सर्पदंश से हो गयी। कल सुबह लालबाई सिंगरौल जब खाना पकाने के लिये लकडियां निकाल रही थी। उसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया था। आनन फानन मे पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *