गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार जेल प्रहरी की मौत, महिला प्रहरी घायल

कोटा : राजस्थान में कोटा के माला फाटक रोड पर आज लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे में एक और कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल गम्भीर घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा की सेंट्रल जेल में तैनात जेल प्रहरी बलजीत एक महिला जेल प्रहरी के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान माला फ़ाटक पुलिया के पास ट्रक ने पीछे आ गई स्कूटी को चपेट में ले लिया जिस पर सवार जेल प्रहरी बलजीत की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला जेल प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला जेल प्रहरी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज लगातार दूसरे दिन एक ही इलाके में एक और कांस्टेबल की मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पहले कल इसी मार्ग पर भीमगंजमंडी थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल सुषमा (42) की अपनी स्कूटी से थाने से शहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाते समय एक ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *