गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लखनऊ : भारी बारिश में दीवार ढहने से नौ की मौत, दो घायल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान शुक्रवार को सुबह कैंट स्थित दिलकुशा इलाके में एक दीवार के गिरने से 09 लोगों की मौत हो गयी और 02लोग घायल हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट कर जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश देते हुए घायलों के समुचित उपचार का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से चार चार लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर लखनऊ के ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल पर शुरु किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लिया। गंगवार ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत होने और 02 के घायल होने की पुष्टि हुयी है। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को खतरे के बाहर बताया है।
गंगवार ने सिविल हास्पिटल में घायलों का हाल-चाल लेकर डॉक्टरों को घयालों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये। ज़िलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत मुख्यमंत्री की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *