गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भोपाल के एक स्कूल बस में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में स्कूल प्रबंधन पर प्रकरण दर्ज

Judge and gavel in courtroom

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल की बस में नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के आरोपी बस चालक और आया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 सितंबर को इस मामले में महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच पड़ताल के बाद कल स्कूल के चेयरमैन नजम जमाल, डायरेक्टर फैजल अली, ट्रांसपोर्ट मैनेजर सैय्यद बिलाल और स्कूल के प्राचार्य आशीष अग्रवाल के खिलाफ पॉस्को एक्ट के अंतर्गत धारा 21 तथा भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले इस मामले में बस चालक हनुमत जाटव और बस की महिला परिचालक ‘आया’ उर्मिला साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसने मामले की जांच के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *