गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जयपुर नगर निगम ग्रेटर का स्वास्थ्य निरीक्षक पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर का स्वास्थ्य निरीक्षक प्रहलाद टोपिया को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की एसआईडब्ल्यू इकाई जयपुर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके पूर्व में अनुपस्थित रहने के उपरांत उपस्थिति दिखाकर पूरे माह का वेतन बनाने एवं इस माह की उनुपस्थिति पर नोटिस दिलवाकर इस पर हुई कार्यवाही को सर्विस बुक में इंद्राज नहीं करने की एवज में स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड संख्या 46 पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
इस पर ब्यूरो ने सत्यापन करने के बाद प्रहलाद टोपिया को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश एवं पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनयिम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *