भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 17 सितंबर को श्योपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा प्रातः 11.30 बजे श्योपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान में मॉडल हायर सेकेण्ड्री स्कूल ग्राउंड कराहल में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 12 बजे महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री शर्मा शाम 4 बजे श्योपुर से भोपाल रवाना होंगे।
