अजमेर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आने का न्यौता दिया गया है। दरगाह के गद्दीनशीन एवं खादिम सैय्यद फखर काजमी चिश्ती ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में श्रीमती मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें अजमेर दरगाह आने का न्यौता दिया।
खादिम फखर चिश्ती ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और शाल के साथ दरगाह का तबरूक(प्रसाद) भेंट किया गया तथा अजमेर जियारत के लिये आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने सहजता से राजस्थान का दौरा बनने पर अजमेर शरीफ आने का भरोसा दिया
राष्ट्रपति को अजमेर दरगाह आने का दिया गया न्यौता
