गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत मामले में वरिष्ठ सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

नयी दिल्ली : केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तैनात एक वरिष्ठ सिविल इंजीनियर , बीएलडब्ल्यू को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के बयान में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने दर्ज मामले में बताया कि वरिष्ठ सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर उसके बिल पास करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के बाद सीबीआई ने ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी को तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई। आरोपी को लखनऊ में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *