नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान के बचाव में उतर आई है। दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है।
आप ने कहा कि श्री खान को आधारहीन और फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार श्री खान की गिरफ्तारी उनके चार ठिकानों पर हुई छापे की कार्रवाई के दौरान मिली नकदी , आपत्तिजनक सामग्री और हथियारों के बाद की गई। पार्टी ने कहा कि श्री खान को आधारहीन और फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। छापे में विधायक के आवास और कार्यालय से कुछ नहीं मिला। यह विधायक को झूठे मामले में फंसाने और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की नयी साजिश है।
एसीबी के अनुसार श्री खान के साझेदार हामिद अली खान मसूद उस्मान के गफूर नगर ठिकाने पर भी छापे की कार्रवाई की गई जहां से नकद बारह लाख रुपये बरामद किए गए।
