गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2023 में ईद पर रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी।
फिल्म ड्रीम गर्ल वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुयी थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ड्रीम गर्ल का सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होने वाली है।
आयुष्मान ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। ड्रीम गर्ल 2 में अभिषेक बनर्जी भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। ड्रीम गर्ल 2 में अन्नू कपूर और मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *