गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 22 पैसे लुढ़का

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत बढ़ोतरी की प्रबल संभावना के मद्देनजर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 79.96 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया सात पैसे मजबूत होकर 79.74 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया सात पैसे गिरकर 79.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 80.01 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूट गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 79.79 रुपये प्रति डॉलर के ऊंचे स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 79.74 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की बड़ी गिरावट लेकर 79.96 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *