गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मल्लखंभ की महिला खिलाड़ियों के साथ कथित शारीरिक उत्पीड़न

भरतपुर : पंजाब के एक गर्ल्स होस्टल में छात्राओ के शारीरिक उत्पीड़न की शर्मनाक घटना के बाद अब भरतपुर में भी मल्लखंभ की महिला खिलाड़ियों के कथित शारीरिक उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर में मल्लखंभ एकेडमी संभाल रहे मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रमेश इन्दोलिया के खिलाफ सात लड़कियों और एक युवक ने शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत दिल्ली मल्लखंभ फेडरेशन में की है। गौरतलब है कि श्री इन्दोलिया के खिलाफ मई, जून में शिकायतों का दौर शुरू हुआ था जिसके बाद मल्लखंभ की सात महिला खिलाड़ियों और एक युवा खिलाड़ी ने इन्दोलिया के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत दी है।
बताया गया है कि 18 सितंबर को दिल्ली में मल्लखंभ फेडरेशन की एक बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद श्री इन्दोलिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन्दोलिया का कहना है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का भी हाथ है। उन्होंने इस नेता के नाम का खुलासा नही किया है। इस शर्मनाक एवं सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद मल्लखंभ फेडरेशन ने सभी शिकायतों को लेकर एक कमेटी का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *