गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उपनिवेशन क्षेत्र में भूमि पर काबिज काश्तकारों का रिकार्ड संधारित करने की करे व्यवस्था-जोशी

जयपुर : राजस्थान विधासभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने उपनिवेशन क्षेत्रों में वर्षों से जो किसान भूमि पर काबिज है और खेती का कार्य कर रहे है, उनका रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए हैं ताकि काश्तकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।
डॉ. जोशी ने आज प्रशनकाल में विधायकों को पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे उपनिवेशन मंत्री शाले मोहम्मद को यह निर्देश दिये। उन्होंने सदस्यों की भावना के अनुरूप निर्देश दिए कि उपनिवेशन क्षेत्रों में वर्षों से जो काश्तकार भूमि पर काबिज है और खेती का कार्य कर रहे है, उनका रिकॉर्ड संधारित करे, ताकि काश्तकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्हाेंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस सम्बन्ध मेें आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायें।
श्री मोहम्मद ने आश्वस्त किया कि जो काश्तकार वर्षाें से उपनिवेशन क्षेत्र की भूमि पर काबिज है और कृषि कार्य कर रहे है उनका भी रिकॉर्ड संधारित करने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिन काश्तकारों को भूमि आवंटित नहीं की गई है उनका रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन जिनको भूमि आंवटित हो चुकी है उनका रिकॉर्ड संधारित है। उन्होंने बताया कि उन काश्तकारों की सूची भी है जिनको भूमि अलॉटमेन्ट हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सम्बन्ध 27 प्रकरण प्राप्त हुए है जिनमे 15 का निस्तारण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *