गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डीएफसी की दादरी न्यू खुर्जा लाइन यातायात के लिए तैयार

नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे के पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दादरी से न्यू खुर्जा लाइन का आज आखिरी तकनीकी परिचालन परीक्षण सफलतापूर्वक होने के साथ ही अब यह खंड यातायात के लिए तैयार हो गया है।
डीएफसी के लगभग 50 किलोमीटर के न्यू खुर्जा दादरी खंड के परियोजना प्रबंधक (यातायात एवं व्यापार विकास) रणविजय सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खंड पर अब इसी माह की 28 तारीख को मालगाड़ी का परिचालन किया जाएगा और इसके बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े में औपचारिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
डीएफसी के मेरठ क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कालरा एवं उप परियोजना प्रबंधक तनवीर खान तथा टाटा एवं लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर और तकनीकी अधिकारियों के एक दल ने ऑसिलेशन ट्रायल यानी पटरियों की परिचालन दक्षता का परीक्षण किया जो सफल रहा।
पूर्वी डीएफसी में दादरी से न्यू खुर्जा खंड के चाल हो जाने से दिल्ली – प्रयागराज मार्ग की रेलवे लाइन दक्षता बढ़ जाएगी जिससे इस मार्ग पर अधिक गाड़ियों को चलाया जा सकेगा और मौजूदा गाड़ियों की गति बढ़ायी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *