गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादियों को पनाह देने के मामले में रिहायशी मकान कुर्क

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल में लाये जा रहे एक रिहायशी मकान को कुर्क कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि वानपोरा गुरेज़ के बशीर अहमद मीर के घर का इस्तेमाल आतंकवादियों को पनाह देने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य स्वेच्छा से और जानबूझकर परिवार के सदस्य द्वारा किया गया।

इस घर को ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करते हुए आतंकवादियों द्वारा नागरिकों और संरक्षित व्यक्तियों पर कई हमले किये गये और साजिशें रची गयी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से पहले भी अनुरोध किया गया है कि वे आतंकवादियों को अपने घरों में पनाह न दें और ऐसा न करने पर वे संपत्ति कुर्की (चल/अचल) कार्यवाही सहित कानून के तहत कार्रवाई के लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *