गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब अमरिंदर मिशन

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पार्टी में शामिल हाेने के बाद उन्हें एक मिशन पूरा करना है और वो है देश के लिये काम करना। कैप्टन सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर कल विधानसभा सत्र की रणनीति पर बुलायी गयी बैठक में भाग लिया और पार्टी में शामिल होने के बाद आज अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ मजबूत करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि करतारपुर कोरिडोर खोले जाने तथा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये प्रधानमंत्री का आभार जताया। श्री मोदी का पंजाब से विशेष लगाव है क्योंकि जब वह मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य की कई मांग लेकर उनसे दिल्ली मिलते थे तो वह उसे सहज स्वीकार कर लेते।
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कैप्टन सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं। श्री राघव चड्डा ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कमान में शो चला रहे हैं। यह एक सरकार के लिये शर्मनाक बात है कि सरकार बनने के छह माह में ही आप पार्टी सरकार को विश्वास मत से जुझाना पड़ा है। इसका मतलब आप सरकार लोगों का भरोसा गंवा चुकी है।
आप सरकार पर तंज कसते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने आप सरकार के अस्तित्व पर शंका जताते हुये कहा कि हमें यकीन है कि लोग इस सरकार को ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें लड़ाई के लिये तैयार रहना होगा। लोग अब आप पार्टी की असलियत जान चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के राजस्थान घटनाक्रम को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुये कहा कि यह कांग्रेस का अपना अंदरूनी मामला है और वह कांग्रेस में नहीं हैं।

कानून व्यवस्था को लेकर उन्हाेंने कहा कि जब दुश्मन चंडीगढ के निकट मोहाली में स्थित पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर हमला कर सकता है तो फिर कहने को आगे क्या रह गया। यह राज्य सीमावर्ती होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा है। यह सरकार केन्द्र से टकराव की राह पर चल रही है जो प्रदेश के लिये सही नहीं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ,सुनील जाखड़,मनोरंजन कालिया ,राजकुमार वेरका और हरजीत ग्रेवाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *