20 लाख रुपये अमेरिकन ड्रग्स, एमडीएमए 40 टैबलेट, 279 एक्टिव सिमकार्ड फर्जी और 451 डिटेक्टिव सिमकार्ड बरामद
ग्रेटर नोएडा : एन्टी ऑटो थेफ्ट टीम एवं थाना नालेज पार्क पुलिस ने मादक पदार्थों एवं फर्जी सिम कार्डो की तस्करी करने वाले पाँच अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने अमेरिकन ड्रग्स 55 ग्राम कीमत 20 लाख रूपये, 40 टैबलेट एमडीएमए, विदेशी वीड 90 ग्राम गांजा,279 एक्टिव सिमकार्ड फर्जी और 451 सिमकार्ड डिएक्टिव बरामद किए हैं।
अभियुक्तगण विदेशी नागरिकों (चीनी व नाइजिरीयन नागरिक) को सिम आदि मगांकर दिल्ली एनसीआर,जनपद गौतमुबद्धनगर और थाना नॉलेजपार्क क्षेत्र में मौजूद हॉस्टलो में रहने वाले एवं कॉलेजो में पढने वाले छात्रो को सप्लाई कर अवैध धन अर्जित करते हैं।
पकड़े गए अभियुक्तगणों में सिक्सटुस नाएईमेका ओकूमा पुत्र ओकूमा निवासी बी 252 राजपुर खुर्द एक्सटेंशन दिल्ली मूल पता नाइजीरिया, तकल्हा नंदुक पुत्र जमयांग मकान नंबर 46 ब्लाक एन न्यू अरूणा नगर मजनू का टीला सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली, लिट्टन दास पुत्र नेताई निवासी एच नंबर 1375 गली नंबर 3 तुगलकाबाद एक्सटेंशन थाना गोबिन्दपुरी नई दिल्ली मूल पता विष्णुपुर बागमारा चाकदा नादिया पश्चिमी बंगाल, बलराम पुत्र सुखीराम निवासी मकान नंबर 236 लालकुआ विलेज चुंगी नंबर 2 एमबी रोड नई दिल्ली, आसिम खान पुत्र समीख खान निवासी 98बी सेकण्ड फ्लोर जाबिर नगर नई दिल्ली मूल पता विलेज अमारपुर तहसील स्याना थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर रुप में हुई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा/स्पेशल सैल ऑपरेशन्स कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा 20000 रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
