गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले स्थिति की समीक्षा

श्रीनगर : केंद्रशासित जम्मू कश्मीर के प्रशासन ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पांच अक्तूबर को बारामूला जिले की यात्रा के प्रबंधों की समीक्षा की जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि श्री शाह के चार अक्टूबर को राजौरी जाने की संभावना है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोले ने मंगलवार को बारामूला के शौकत अली स्टेडियम का दौरा किया, जहां गृह मंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे। श्री पांडुरंग के साथ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *