गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई : शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 397.39 अंक गिरकर 56,710.13 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 136.13 अंकों का गोता लगाकर 16,870.55 अंक पर खुला।
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप भी घटते दिखे। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 136.13 अंक टूटकर 24,417.87 और स्मॉलकैप सूचकांक 113.06 अंकों के दबाव के साथ 27,877.81 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.70 अंक फिसलकर 57107.52 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 8.90 अंक उतरकर 17007.40 अंक रहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *