कन्नूर : केरल के कन्नूर जिले में इरिट्टी के निकट अरालम फार्म पर एक 37 वर्षीय आदिवासी युवक की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वासु (37) पोकुंड कालोनी में एक पड़ोसी के घर से वापस अपने घर कर रात के समय जब लौट रहा था उसी समय यह हादसा हुआ। वासु जैसे ही अरालम फार्म पर पहुंचा अचानका एक टूटी हुई बाड़ को तोडते हुए एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
आसपास के लोगों ने वन अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। वासु को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गयी। गौरतलब है कि अरालम फार्म पर हाथी के हमलाें में अब तक 14 आदिवासियों की मौत हो चुकी है। यह दो महीनों में हाथी के हमले में किसी के मारे जाने का दूसरा मामला है।
केरल : जंगली हाथी के हमले में आदिवासी युवक की मौत
