गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईएसडी इंटरनेट कॉल को मोबाइल या वायरलाइन पर भेजने वाले 30 एक्सचेंजों का भंडाफोड़

नयी दिल्ली : दूरसंचार विभाग ने ऐसे 30 एक्सचेंजों का भंडाफोड़ किया है जो इंटरनेट के माध्यम से आले वाले विदेशी कॉल को घरेलू स्तर पर मोबाइल या वायरलाइन ग्राहकों तक पहुंचा रहे थे। दूरसंचार विभाग ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पिछले चार महीने में इस तरह के 30 एक्सचेंजों का पता चला है जो लगातार इंटरनेट से आने वाले आईएसडी कॉल को घरेलू स्तर पर मोबाइल या लैंडलाइन उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

इसमें विदेशी कॉल के लिए इंटरनेट का उपयोग किया जाता है और फिर घरेलू स्तर पर मोबाइल या लैंडलाइन का उपयोग किया जाता है जिसकी देश में अनुमति नहीं है। इस तरह का अवैध एक्सचेंज न:न सिर्फ सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि इससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान होता है।
दूरसंचार विभाग ने लोगों से इस तरह के अवैध एक्सचेंजों के कॉल से बचने की अपील की है। इस तरह के कॉल मिलने पर शिकायत करने के लिए कॉल नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता 1800110420/ 1963 पर कॉल इसकी शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *