गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा में एक करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

भुवनेश्वर : ओडिशा विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक टीम ने पुलिस आयुक्तालय की मदद से भुवनेश्वर में जांच के दौरान एक ड्रग तस्कर को हिरासत में लिय़ा और उसके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त की। एसटीएफ सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने आयुक्तालय पुलिस की मदद से मंगलवार को एयरफील्ड पुलिस स्टेशन, भुवनेश्वर के तहत सुंदरपाड़ा-जटनी रोड के किनारे छापेमारी की और एक मादक पदार्थ तस्कर को हिरासत में लिया। मादक पदार्थ तस्कर की पहचान भुवनेश्वर थाना क्षेत्र के निवासी के उमेश बेहरा के रूप हुई है।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित ब्राउन शुगर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसे जिला एवं सत्र सह विशेष न्यायाधीश भुवनेश्वर की अदालत में भेजा गया। इस संबंध में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) 1985 की धारा 21(सी)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *