नयी दिल्ली : हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर के एस्टर वालंटियर्स ‘हार्ट2हार्ट वॉक’ सीएसआर पहल के दूसरे संस्करण में एक व्यक्ति द्वारा एक दिन में चलने वाले प्रत्येक 10,000 कदमों के लिए एस्टर डीएम फाउंडेशन द्वारा सुविधा से वंचित बच्चों के लिए पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी के वास्ते 100 रुपये का दान दिया जाएगा।
कंपनी द्वारा आज शुरू की गई इस पहल का समापन 16 अक्टूबर को होगा जिसमें बेंगलुरु के लोग एक साथ आएंगे और उस दिन सबसे अधिक कदमों को पूरा करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोगों को हार्ट 2 हार्ट डॉट एस्टर वालंटिियर्स डॉटकॉम पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
अभियान अवधि के 2 सप्ताह तक प्रतिदिन न्यूनतम 10,000 कदम चल सकते हैं। भाग लेने वाले व्यक्तियों के संयुक्त प्रयासों से, एस्टर डीएम फाउंडेशन भारत में एस्टर वालंटियर्स ट्रीटमेंट एड प्रोग्राम के माध्यम से वंचित बच्चों के लिए पीडियाट्रिक कार्डिएक सर्जरी के लिए प्रतिदिन न्यूनतम 10,000 कदमों के लिए 100 रुपये का दान करेगा।
भारत में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के प्रत्येक क्लस्टर में 16 अक्टूबर को एक मेगा इवेंट के साथ इस पहल का समापन होगा, जहां सबसे अधिक कदम चलने वाले वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व हृदय दिवस 2021 पर शुरू की गई पहल के पहले संस्करण में भारत और जीसीसी की बड़ी भागीदारी देखी गई, जिसने इस उद्देश्य के लिए 22 लाख 60 हजार रुपये का योगदान दिया।
