गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज दोपहर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से नागपुर की ओर जाने वाले फोरलेन मार्ग पर विकासखंड कुरई अंतर्गत ग्राम पिपरिया में आज लगभग एक बजे सड़क से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर ही तेंदुए की मौत हो गई। पेंच नेशनल पार्क सिवनी के अनुविभागीय अधिकारी बीपी तिवारी ने बताया कि तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही पेंच नेशनल पार्क वन अमला मौके पर पहुंच गया और आगे की कार्यवाही शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *