गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस- अजमेर- बोरीवली सुपरफास्ट का संचालन

अजमेर : राजस्थान में अजमेर मंडल के अधीन दीपावली त्योहारी मौसम के मद्देनजर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस- अजमेर- बोरीवली सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा एक ट्रिप का संचालन शुरू किया जा रहा है।
अजमेर मंडल सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 09635 बांद्रा टर्मिनस- अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा शनिवार एक अक्टूबर को 21:45 पर रवाना होकर अगले दिन रविवार को 15:05 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09636 अजमेर-बोरीवली दो अक्टूबर रविवार को अजमेर से 19:00 बजे रवाना होकर सोमवार को 11:00 बजे बोरीवली पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *