नयी दिल्ली : सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5.92 लाख करोड़ रुपये बाजार से जुटाने की घोषणा की है।
वित्त मंत्रालय ने आज यहां बताया कि रिजर्व बैंक के साथ सलाह मशविरा के आधार पर दूसरी छमाही के लिए उधारी जुटाने के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया है। चालू वित्त वर्ष में बाजार से कुल मिलाकर 14.31 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी गयी थी और उसी के अनुरूप दूसरी छमाही में 5.92 लाख करोड़ रुपये जुटाने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है।
सरकार 20 सप्ताह तक बाजार से उधारी लेकर 5.76 लाख करोड़ रुपये जुटायेगी। इसके साथ ही 16 हजार करोड़ रुपये संप्रभु हरित बाँड के माध्यम से जुटाये जायेंगें।
दूसरी छमाही में सरकार बाजार से जुटायेगी 5.92 लाख करोड़
