मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 81.73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 40 पैसे लुढ़ककर अबतक के रिकॉर्ड निचले स्तर 81.93 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 33 पैसे की बढ़त लेकर 81.60 रुपये प्रति डॉलर खुला। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 81.58 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 81.94 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81.93 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 20 पैसे मजबूत होकर 81.73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 20 पैसे मजबूत
