गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुड्डुचेरी बिजली हड़ताल के समर्थन में पंजाब, हरियाणा में ट्विटर अभियान

जालंधर : पंजाब और हरियाणा समेत देशभर में हजारों बिजली इंजीनियर निजीकरण के खिलाफ पुड्डुचेरी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में ‘ट्विटर अभियान’ में शामिल हो गए तथा आरएफपी दस्तावेजों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि पुड्डुचेरी बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी बिजली वितरण और खुदरा बिक्री के निजीकरण के सरकार के फैसले के विरोध में बुधवार से केंद्र शासित प्रदेश में 20,000 से अधिक कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि एआईपीईएफ ने हड़ताल का समर्थन करते हुए पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से बिजली विभाग के निजीकरण के संबंध में आरएफपी दस्तावेजों को तत्काल वापस लेने की अपील की है। उन्होने कहा कि प्रेस रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार को कई विधायक मुख्यमंत्री से मिले और बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *