गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा में 30 हजार गरीबों के लिए 2000 रुपये मासिक पेंशन शुरू

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सामाजिक सहायता योजना’ के तहत अगले महीने से राज्य के 30 हजार गरीब लोगों को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी। मंत्रिपरिषद की गुरुवार को हुई एक बैठक में गरीब लोगों के लिए एक नई योजना ‘मुख्यमंत्री सामाजिक सहायता योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया। श्री साहा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने इस योजना के तहत 30 हजार नए लाभार्थियों को पेंशन प्रदान करने पर सहमति व्यक्त दी है। अब उन्हें अगले महीने से 2000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने अगले महीने से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के वेतन भुगतान के लिए आवश्यक खर्च में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है। एक हफ्ते पहले राज्य सरकार ने 30 सामाजिक पेंशन के 3.80 लाख लाभार्थियों को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह कर दिया था।
इस बीच, सरकार के प्रवक्ता सुशांत चौधरी ने मीडिया को बताया कि गृह विभाग के तहत 6067 विशेष कार्यकारी पदों की भर्ती सहित 9175 पदों को भरने वाली है। राज्य के लोगों के लिए अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी पुलिस स्टेशनों में पुलिस की सहायता के लिए उन्हें तैनात किया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने वाले उम्मीदवारों में से 3108 शिक्षकों की भर्ती करने का भी निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *