गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीमारी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा शहर के शिवाजी नगर में दो साल की बेटी के पिता ने सिर में लगी चोट से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली थाने के एएसआई कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि शिवाजी नगर कावांखेड़ा निवासी मंजीत राजपुज 28 तेज सिंह सर्किल पर लॉरी लगाता था। वह पांच दिन से सिर में चोट के कारण परेशान था। इसी के चलते उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा गले में डाला और पंखे से लटक गया। इस दौरान मंजीत, उसकी पत्नी एवं दो साल की बेटी घर पर थी। पिता फैक्ट्री और मां गांव गई हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मंजीत की पत्नी अपनी दो साल की बेटी को घर के बाहर खिला रही थी। वह जब कमरे में गई तो उसे पति मंजीत फंदे से झूलता मिला। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गये। लोगों की मदद से मंजीत को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर पिता उम्मेदसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बेटा मंजीत सिर में लगी चोट से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *