गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जाह्नवी कपूर ने कभी खुशाी कभी गम के डायलॉग को किया रीक्रिएट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सुपरहिट फिल्म कभी खुशाी कभी गम के करीना कपूर के डायलॉग को रीक्रिएट किया है। जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीना कपूर की नकल उतारती दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो में जाह्नवी, करीना की फिल्म कभी खुशी कभी गम के डायलॉग ‘तुम्हें कोई हक नहीं बनता कि तुम इतनी खूबसूरत लगो’ बोलती और वैसे ही अपना चश्मा उतारती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही उन्होंने इस डायलॉग को बखूबी से रीक्रिएट किया है। जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को देख लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *