गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएमसी ने मुंबई तटीय सड़क पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल चहल ने मुंबई तटीय सड़क के निर्माण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विकासशील देशों को केवल अपनी परियोजनाओं को रोकने के लिए नहीं कहा जा सकता है क्योंकि वे जलवायु परिवर्तन का कारण बन सकते हैं। बीएमसी आयुक्त ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि यह निर्णय बहुत उत्साहजनक है।
श्री चहल ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया। श्री चहल ने कहा, “माननीय शीर्ष अदालत की पीठ में कल न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में बीएमसी तटीय सड़क मामले में उत्साहजनक आदेश के साथ कार्य आगे बढ़ाने में मंजूरी मिली। हम अब निश्चिंत होकर भूनिर्माण और भूमिगत पार्किंग जैसे कार्यों को बिना किसी बाधा के पूरा कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि बीएमसी नवंबर 2023 में इस परियोजना को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *