गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अनीश दयाल ने आईटीबीपी के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली : भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने सोमवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार ग्रहण किया। आईटीबीपी के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने बल मुख्यालय में श्री सिंह को परंपरागत बैटन सौंपा।
श्री सिंह आईटीबीपी के 32वें प्रमुख हैं। इस केन्द्रीय बल की स्थापना 1962 में की गयी थी और इसे मुख्य रूप से भारत-चीन सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया गया था। यह बल आगामी 24 अक्टूबर को स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *